Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने घर पर ही इलाज का फैसला किया
Entertainment

धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने घर पर ही इलाज का फैसला किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने घर पर ही इलाज का फैसला किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ लेंगे. उनकी सेहत को लेकर तमाम अटकलों के बीच परिवार और डॉक्टर ने यह जानकारी दी. धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गयी. हालांकि, उनके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने इन जांचों या उनकी स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

धर्मेंद्र के परिवार ने एक बयान जारी कर ”निजता का सम्मान” करने का आग्रह किया है और लोगों को यह याद दिलाते हुए उनके प्रति सम्मान रखने की अपील की गई है कि ”वह आपसे प्यार करते हैं.” धर्मेंद्र अपने अधिकतर इंस्टाग्राम वीडियो में प्रशंसकों के लिए अंत में इसी तरह का संदेश देते हैं.

उनके बेटे सनी देओल के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, ”धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ लेंगे. हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकल लगाने से बचें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें.” इसमें कहा गया है, ”हम उनके स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का आभार जताते हैं. कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं.”

अभिनेता का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कहा, ”परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है.” समदानी ने बाद में मीडिया से कहा कि धर्मेंद्र का उपचार घर पर ही चलेगा.

धर्मेंद्र के परिवार के करीबी और फिल्म ‘जिद्दी’ के निर्देशक गुड्डू धनोआ उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह ठीक हैं. मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता.” वर्ष 2007 में आई फिल्म “अपने” के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी परिवार से मुलाकात की. इस फिल्म में धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ नज.र आए थे.

धर्मेंद्र से मिलने के बाद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “वह घर आ गए हैं. हम सभी को उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करनी चाहिए. वह एक योद्धा हैं, नायक हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे.” इस दिग्गज अभिनेता को लेकर विरोधाभासी खबरों के कारण चिंताएं ब­ढ़ गईं. मंगलवार को कुछ खबरों में कहा गया कि उनका निधन हो गया. जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त किए जाने लगे, परिवार ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन पर इलाज का असर हो रहा है.

धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखे जाने की खबर आने के बाद से पिछले कुछ दिन से अस्पताल और देओल के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मंगलवार को मीडिया के कुछ वर्गों में आई उनकी मृत्यु की गलत खबरों की आलोचना की.

ईशा देओल ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ”लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.” अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ”गैर-जिम्मेदाराना” मीडिया कवरेज की मंगलवार को आलोचना की.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसे इलाज से लाभ हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार
Next Article सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.