Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार
Business

शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे. बीएसई सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 189 अंक की तेजी रही. वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच आईटी तथा टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी बनी रही.

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के कामकाज ठप होने के संभावित समाधान और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद से बाजार धारणा को मजबूती मिली. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 780.69 अंक च­ढ़कर 84,652.01 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था. एनएसई निफ्टी 180.85 अंक यानी 0.70 प्रतिशत च­ढ़कर 25,875.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 239.6 अंक तक च­ढ़ गया था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा, ”निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी ब­ढ़त का सिलसिला जारी रखा और अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के कारण 180 अंक ब­ढ़कर 25,875 अंक पर बंद हुआ. सूचकांक 140 अंक की मजबूत ब­ढ़त के साथ खुला और पूरे दिन अपनी ब­ढ़त बनाए रखी.” उन्होंने कहा, ”इसके अलावा, एक्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता में वापसी करेगा, जिससे निवेशकों का उत्साह और ब­ढ़ा.” सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल, इटर्नल, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कर्मिशयल व्हीकल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”अमेरिकी सरकार के कई विभागों में कामकाज ठप होने के संभावित समाधान को लेकर उम्मीद ब­ढ़ने और अमेरिकी श्रम बाजार में नरमी के संकेतों के बीच फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की ब­ढ़ती उम्मीदों के साथ, नए जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई.” नायर ने कहा कि उभरते बाजारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जो वैश्विक धारणा में सुधार को दर्शाता है.

बड़ी कंपनियों का बीएसई लार्जकैप में 0.63 प्रतिशत की ब­ढ़त दर्ज की गई. वहीं मिडकैप में 0.44 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप में 0.76 प्रतिशत की ब­ढ़त दर्ज की गई. रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की संभावनाओं में सुधार को लेकर उम्मीद और प्रमुख कंपनियों की दूसरी तिमाही की उत्साहजनक नतीजों ने निवेशकों की धारणा को और मजबूत किया.” बीएसई में सूचीबद्ध कुल 2,509 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,701 में गिरावट आई. वहीं 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की ब­ढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में काफी हद तक ब­ढ़त का रुख था. अमेरिकी बाजार मंगलवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.84 प्रतिशत घटकर 64.61 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 803.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,188.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 335.97 अंक च­ढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 120.60 अंक की तेजी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज, भारत ‘ए’ की ओर से एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे
Next Article धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने घर पर ही इलाज का फैसला किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

‘घर के काम से करोड़ों का कारोबार’: Pronto ने जुटाए 20 मिलियन डॉलर, अब तेजी से बढ़ेगी सर्विस – |

May 7, 2026
Business

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Business

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.