निंगबो (चीन). ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में मलेशिया के हू पैंग रोन और सु यिन चेंग को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. ध्रुव और तनीषा की भारतीय जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों को 51 मिनट में 15-21, 21-12, 21-11 से हराया. ध्रुव और तनीषा का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के होंग वेई ये और निकोल गोंजालेस चान से होगा. तीन अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा.

सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियथ की जोड़ी को सून हुआत गोह और शेवोन जेमी लाइ की तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 18-21, 19-21 से शिकस्त मिली. असित सूर्या और अमृता प्रमुथेश भी मलेशियाई जोड़ी थुलित पल्लियागुरु और पंचाली अधिकारी के खिलाफ 9-21, 11-21 से हार गए. रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने रॉय किंग याप और वैलेरी सियो की एक अन्य मलेशियाई जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन 56 मिनट में 21-18, 17-21, 17-21 से हार गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version