नयी दिल्ली. दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने जमीनी रख-रखाव और माल ढुलाई परिचालन के लिए तुर्किये की कंपनी सेलेबी के साथ अपना करार औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है. इससे पहले विमानन नियामक बीसीएएस ने कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी.

दिल्ली हवाई अड्डे पर सेलेबी एयरपोर्ट र्सिवसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जमीनी रख-रखाव और सेलेबी दिल्ली कार्गो र्टिमनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड माल ढुलाई र्टिमनल कार्यों की देखरेख कर रही थीं. ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में’ नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बृहस्पतिवार को सेलेबी एयरपोर्ट र्सिवसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बयान में कहा कि बीसीएएस के निर्देश का अनुपालन करते हुए उसने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर जमीनी रख-रखाव और माल ढुलाई परिचालन के लिए जिम्मेदार सेलेबी कंपनियों के साथ अपने करार को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है. बयान के अनुसार, “इसके बाद, डायल कर्मचारी कल्याण की सुरक्षा करते हुए निर्बाध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर काम कर रही है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version