नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए उनके संघर्ष को सदैव याद रखा जाएगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह गुर्दे से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है। आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और उत्थान के लिए शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शोक संतप्त परिजनों और अनुयायियों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version