नयी दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अशरफुललम रेहाद थालुक्थर को हिरासत में लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे निर्वासन केंद्र भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार थालुक्थर पिछले दो महीने से बिना किसी वैध भारतीय दस्तावेज के महिपालपुर में रह रहा था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर थालुक्थर कोई भी वैध भारतीय दस्तावेज पेश करने में विफल रहा, उसके पास केवल बांग्लादेशी कागजात की फोटोकॉपी थी. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अवैध रूप से सीमा पार करने की बात स्वीकार की. सत्यापन के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और बाद में निर्वासन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version