Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : 28 मार्च से सरगुजा में

April 22, 2026

दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल… कप्तान ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की हुई तीखी बातचीत

April 22, 2026

SBI लाइफ का Q4 रिजल्ट: मुनाफे में हल्की गिरावट, लेकिन प्रीमियम और ग्रोथ ने दी राहत – |

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल… कप्तान ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की हुई तीखी बातचीत
Sports

दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल… कप्तान ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की हुई तीखी बातचीत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल… कप्तान ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की हुई तीखी बातचीत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. पावरप्ले में चार विकेट खोने के बाद दिल्ली ने जिस तरह वापसी की, वो देखने लायाक था. लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन के बीच मैदान पर हुई बातचीत सुर्खियों में है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जो नाकाफी साबित हुआ.

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 26 रनों के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफा हो जाएगा. लेकिन यहीं से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले पारी को संभाला और फिर लखनऊ के गेंदबाजों पर पलटवार करते हुए 119* रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली.

‘इम्पैक्ट सब’ समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की अहम पारी खेली. दिल्ली ने इन दोनों के दम पर लक्ष्य को 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया.

लखनऊ की हार के बाद मैदान पर दिखा ‘टेंशन’

मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर को मैदान पर गहन चर्चा करते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोयनका दोनों से कुछ कहते नजर आए, जबकि ऋषभ पंत भी अपनी बात रखते दिखे. इस बातचीत ने फैन्स के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है. क्या यह रणनीति को लेकर चर्चा थी या फिर हार पर नाराजगी, ये अनुमान लगाना मुश्किल है.

गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही थी. मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इसके बाद मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने भी विकेट्स लेकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाए नहीं रख सके और यही उसकी हार की सबसे बड़ी वजह बनी.

26/4 से मैच जीतना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा मोमेंट रहा, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई. दिल्ली कैपिटल्स अपने दूसरे मुकाबले में 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSBI लाइफ का Q4 रिजल्ट: मुनाफे में हल्की गिरावट, लेकिन प्रीमियम और ग्रोथ ने दी राहत – |
Next Article खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : 28 मार्च से सरगुजा में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : 28 मार्च से सरगुजा में

April 22, 2026
Sports

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना : IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

April 22, 2026
Sports

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : 28 मार्च से सरगुजा में

April 22, 2026

दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल… कप्तान ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की हुई तीखी बातचीत

April 22, 2026

SBI लाइफ का Q4 रिजल्ट: मुनाफे में हल्की गिरावट, लेकिन प्रीमियम और ग्रोथ ने दी राहत – |

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.