रायपुर

 पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य में शीतलहर का प्रभाव टल गया है. अभी की स्थिति में रात में हल्की ठंड है और दिन में गर्मी महसूस हो रही है. 6 डिग्री तक लुढ़क चुका राज्य का न्यूनतम तापमान 11 के करीब पहुंच गया है. शहर में भी ठंड सुबह-सुबह ही महसूस हो रही है और आउटर में इसका प्रभाव ज्यादा है. राज्य में अब पूर्वी हवा का प्रभाव असर दिखा चुका है और कड़ाके की ठंड अब हल्की हो चुकी है. इस तरह का प्रभाव अगले दो से तीन दिन रहने की संभावना है. इसके बाद हवा का आगमन फिर से उत्तर से होता है तो तापमान में गिरवाट की शुरुआत होगी. इधर विभिन्न इलाकों में सर्दी अपनी सामान्य स्थिति में आ चुकी है.

पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो चार दिन पहले 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था. इसी तरह 13 डिग्री के पारा के साथ रायपुर में अच्छी ठंड पड़ रही थी जो अब सुबह सुबह ही ज्यादा प्रभाव दिखा रही है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version