जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है.

पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो इलाके में स्थित ‘क्वानोक्सोलो’ पब में ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे.
पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

पुलिस के मुताबिर, ह्लअज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की.” प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था. अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version