राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार से हाथी के हमले से किसान की मौत का मामला सामने आया है. हमला करने वाला हाथी दल से बिछड़कर अकेले विचरण कर रहा था. इस दौरान खेत में काम करने के लिए गए किसान से उसका आमना-सामना हो गया, जिसका परिणाम किसान की मौत के रूप में सामने आया है. जानकारी के अनुसार, घटना बड़मार गांव से लगे लगभग 2 किलोमीटर अंदर जंगल में घटी है, जहां खेत से काम कर वापस लौटते समय बड़मार निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया का सामना हाथी से हो गया. किसान को हाथी के हमले से बचने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. खेत में काम करने गए अन्य किसानों की जगेश्वर पर नजर पड़ने के बाद परिजनों और वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है. इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों ने खेत में काम कर रहे किसानों को घर जाकर हाथी आने की सूचना देने के लिए ताकीद किया. करतला रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया कि तीन दिनों से लोनर हाथी बाड़मार जंगल और आसपास विचरण कर रही है. वन विभाग ने पहले भी मुनादी कराई थी, और आज भी आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मिलने वाली तत्कालीन सहयोग राशि प्रदान की जाएगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version