राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: हटिया से मुंबई इलाज के लिए जा रहे आठ वर्षीय बच्चे की ट्रेन में मौत हो गई। घटना 12812 हटिया–मुंबई एक्सप्रेस की है। मामले की जानकारी रेल मदद पोर्टल पर के माध्यम से मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत प्राप्त होते ही बिलासपुर स्टेशन पर हास्पिटल की मेडिकल टीम को बुलाया गया और स्टेशन अधीक्षक (एसएस) निखिलेश विठ्ठलकर को सूचना दी गई। आठ वर्षीय सोहम कुमार को इलाज के पिता मनोज कुमार हटिया से मुंबई के कल्याण ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के पास बिलासपुर से हटिया लौटने और शव ले जाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थी। इसे देखते हुए बिलासपुर स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक (एसएस कमर्शियल) ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। और बच्चे के शव को हटिया भेजने की व्यवस्था की। नौवीं की छात्रा की फांसी पर लटकी मिली लाश मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी ने मोबाइल खराब होने की बात कही थी। तब उन्होंने रुपये मिलने पर जल्दी ही मोबाइल बनवा देने की बात कही। इसके बाद वे काम पर चले गए। दोपहर को पड़ोसियों ने छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखा। पड़ोसियों ने तत्काल फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा। आनन-फानन में छात्रा को सिम्स पहुंचाया गया। सिम्स में जांच के बाद डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा के पुराना बाजार में शनिवार दोपहर एक युवक का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा में रहने वाले निर्मल पटेल(38) किसान थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल का शव कमरे में म्यार से बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

