भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने राज्य के 30 जिलों में दो साल में 300 करोड़ रुपये की लागत से 38 मॉडल मंडियां (कृषि विपणन यार्ड) स्थापित करने का बुधवार को फैसला किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में छह अन्य प्रस्तावों के साथ इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि इन मॉडल मंडियों को उन्नत बुनियादी ढांचे और डिजिटल प्रणालियों के साथ एक ही जगह सभी आवश्यक विपणन गतिविधियों को एकीकृत करके किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की सहायता के लिए तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले चरण में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 14 बड़ी मंडियां, 17 मध्यम और सात छोटी मंडियां स्थापित की जाएंगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version