राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की गई है। आजाद चौक थाना पुलिस ने समता कॉलोनी निवासी चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

आरोप है कि दोनों ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शुरुआती निवेश में फायदा दिखाकर भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई के माध्यम से कुल 25 लाख 66 हजार 900 रुपये जमा करा लिए। रकम निकालने की कोशिश करने पर आरोपितों ने उसे रोक दिया और वेरिफिकेशन चैनल फीस के नाम पर और रकम मांगने लगे।

मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2026 में फेसबुक के माध्यम से रेशमी गुप्ता नाम की युवती से संपर्क हुआ था। उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का प्लान बताते हुए अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने अपने सीनियर सुरेश चौहान से संपर्क कराया।

सुरेश ने शिकायतकर्ता को सिनचेन नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत कराया। यहां शुरुआती ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाया गया। साथ ही बाइनेंस ट्रेडिंग ऐप पर भी खाता बनवाकर कुछ रकम भारतीय मुद्रा में लाभ के रूप में दिखाई गई।

शिकायत के अनुसार मुनाफा लगातार बढ़ता हुआ दिखने पर राकेश ने और रकम निवेश कर दी। 22 सितंबर को जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी रोक दी गई। इसके बाद बताया गया कि राशि निकालने के लिए आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार वेरिफिकेशन चैनल फीस जमा करनी होगी।

शिकायतकर्ता ने जब आरबीआई की गाइडलाइन का पत्र मांगा तो उसे एक पत्र भेजा गया। जांच कराने पर शिकायतकर्ता ने उसे फर्जी पाया। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version