राष्ट्रवाणी: ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता, स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर चर्चा के लिए Zydus ने The Easiest Exam कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में चार डॉक्टरों ने खास बातचीत की. इस चर्चा में ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग से जुड़े कई आम सवालों पर बात की गई. जैसे महिलाओं को स्क्रीनिंग कब शुरू करनी चाहिए. बिना किसी लक्षण के भी स्क्रीनिंग जरूरी है या नहीं?
परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर होने से किसी महिला के लिए क्या खतरा हो सकता है? इस कार्यक्रम में डॉ. देवव्रत आर्या, डॉ. अजय गोगिया, डॉ. चंद्रगौड़ा डोडागौदर और डॉ. रजत बजाज शामिल हुए. इन सभी डॉक्टर्स ने ब्रेस्ट हेल्थ, जागरूकता, स्क्रीनिंग और बचाव से जुड़े जरूरी पहलुओं पर चर्चा की. ब्रेस्ट कैंसर का पता कई बार किसी साफ लक्षण के सामने आने से पहले भी चल सकता है. ऐसे में सही समय पर स्क्रीनिंग और इसके बारे में जागरूकता ब्रेस्ट हेल्थ का अहम हिस्सा हो सकती है. इस चर्चा में बताया गया कि महिलाएं स्क्रीनिंग को लेकर कैसे आगे बढ़ सकती हैं और किन चीजों के आधार पर स्क्रीनिंग शुरू करने का समय तय किया जा सकता है. फैमिली हिस्ट्री और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर होने पर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. हालांकि, परिवार में किसी एक सदस्य को ब्रेस्ट कैंसर होने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि परिवार की हर महिला को इस खतरे से जूझना पड़ सकता है. कार्यक्रम में यह समझाया गया कि ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को समझने में फैमिली हिस्ट्री की क्या भूमिका होती है और हर व्यक्ति की मेडिकल कंडीशन को अलग-अलग देखना क्यों जरूरी है.डॉक्टरों ने यह भी बताया कि महिलाओं को अपनी और परिवार की मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी रखनी चाहिए, जिससे डॉक्टर से स्क्रीनिंग को लेकर सही बातचीत की जा सके. बिना किसी साफ लक्षण वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग भी इस चर्चा का अहम हिस्सा रही. कार्यक्रम में बताया गया कि जब महिला खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हो, तब भी स्क्रीनिंग और जागरूकता क्यों जरूरी हो सकती है. स्क्रीनिंग और समय पर पहचान के साथ-साथ बचाव के तरीकों और लाइफस्टाइल से जुड़े उन पहलुओं पर भी चर्चा की गई, जो ब्रेस्ट हेल्थ के लिए अहम हो सकते हैं. इसका मकसद महिलाओं को जागरूक करना और यह समझाना है कि केवल लक्षण दिखने या न दिखने के आधार पर फैसला लेने की जगह सही मेडिकल सलाह लेना जरूरी है. इस पहल का मकसद ब्रेस्ट हेल्थ को लेकर बातचीत को बढ़ावा देना और महिलाओं को जागरूकता, स्क्रीनिंग और बचाव की भूमिका बेहतर तरीके से समझने में मदद करना है. कार्यक्रम में चार डॉक्टर ब्रेस्ट कैंसर और स्क्रीनिंग से जुड़े आम सवालों पर अपने विचार साझा किए. Zydus का The Easiest Exam कार्यक्रम 1 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे ABP News पर प्रसारित हुआ. कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता, समय पर पहचान, स्क्रीनिंग और बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई. इस बातचीत में दर्शकों को ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने के साथ यह भी बताया गया कि अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीनिंग को लेकर योग्य डॉक्टर से सलाह लेना क्यों जरूरी है. [डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. यह डॉक्टर की सलाह, बीमारी की जांच या इलाज का ऑप्शन नहीं है. किसी भी मेडिकल प्रॉब्लम से जुड़े सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें.] Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

