राष्ट्रवाणी: आजकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर 100Mbps, 200Mbps और यहां तक कि 1Gbps तक के WiFi प्लान ऑफर करते हैं. विज्ञापन में 100Mbps की स्पीड देखकर यूजर्स को लगता है कि डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग बेहद तेज होगी. लेकिन सवाल यह है कि क्या 100Mbps वाला प्लान असल में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड देता है?

इसका जवाब है हां, लेकिन कुछ इसमें भी कई चीजों को समझना जरूरी है. आइए जानते हैं विस्तार से. दरअसल, सबसे पहले Mbps को समझना जरूरी है. Mbps यानी Megabits per second. अगर आपके ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड 100Mbps है तो इसका मतलब है कि नॉर्मल कंडिशन में आपका इंटरनेट कनेक्शन हर सेकेंड 100 मेगाबिट डेटा ट्रांसफर कर सकता है. लेकिन डाउनलोडिंग ऐप या ब्राउजर में अक्सर स्पीड MB/s यानी Megabytes per second में दिखाई जाती है. एक Byte में 8 Bits होते हैं. इसलिए 100Mbps को 8 से भाग देने पर लगभग 12.5MB/s की मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड बनती है. यानी अगर किसी बड़ी फाइल को डाउनलोड करते समय 10-12MB/s के आसपास स्पीड दिख रही है तो जरूरी नहीं कि आपका इंटरनेट स्लो है. ऐसा नहीं है. दरअसल, 100Mbps आपके कनेक्शन की मैक्सिमम लाइन स्पीड होती है. असली स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है. जैसे WiFi राउटर से दूरी, दीवारें, डिवाइस की WiFi पावर और नेटवर्क पर एक साथ जुड़े डिवाइस स्पीड को स्लो कर सकते हैं. इसके अलावा जिस सर्वर से आप कोई फाइल या वीडियो डाउनलोड कर रहे हैं उसकी पावर भी काफी जरूरी होती है. अगर सर्वर की तरफ से स्पीड कम है तो आपके पास 100Mbps का कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोड स्पीड कम रहती है. 100Mbps का ब्रॉडबैंड कनेक्शन होने का मतलब यह नहीं कि हर डिवाइस पर हमेशा 100Mbps मिलेगा. WiFi में कुछ स्पीड ओवरहेड और वायरलेस इंटरफेरेंस के कारण कम हो सकती है. अगर राउटर से काफी दूरी पर जाकर स्पीड टेस्ट किया जाता है तो रिजल्ट कम आ सकता है. 2.4GHz WiFi की तुलना में 5GHz बैंड आमतौर पर कम दूरी में ज्यादा तेज स्पीड देता है, हालांकि इसकी रेंज कम होती है. अपने 100Mbps कनेक्शन की असली पावर को चेक करने के लिए सबसे पहले राउटर के पास जाकर स्पीड टेस्ट करें. संभव हो तो Ethernet/LAN केबल से कंप्यूटर को सीधे राउटर से जोड़कर टेस्ट करें. इससे WiFi से जुड़ी समस्याओं को अलग किया जा सकता है. एक साथ कई डिवाइस पर डाउनलोड, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग चल रही हो तो स्पीड सभी के बीच बंट जाती है. इसलिए टेस्ट के दौरान दूसरे डिवाइस पर भारी इंटरनेट एक्टिविटी को बंद कर देना चाहिए. ऐसा नहीं कहा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100Mbps कोई सिर्फ मार्केटिंग नंबर नहीं है. सही फाइबर कनेक्शन, अच्छे राउटर, सक्षम डिवाइस और बेहतर नेटवर्क कंडिशन में 100 Mbps के आसपास की स्पीड हासिल की जा सकती है. क्या Android फोन यूजर्स को खरीदना चाहिए AirPods?

जानिए सच्चाई स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version