राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के डौंडी विकासखंड में संचालित एकलव्य आवसीय विद्यालय में 10वीं के छात्र विनय कुमार की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गई थी। घटना 10 सितंबर की है।

मामले की जांच के लिए आज कांग्रेस की जांच समिति स्कूल पहुंची है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि 10 सितंबर को सुबह रूम नम्बर 16 में निवास करने वाले सभी बच्चे पिटी करने चले गए और मृतक बच्चा वहीं रूम में रुक गया।

जब बच्चे पिटी से वापस आए तब देखा कि विनय का मृत शरीर रूम की खिड़की पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की।डौंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कांग्रेस की जांच टीम एकलव्य विद्यालय पहुंची है, जिसमें जिले के तीनों विधायक डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निसाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, कांग्रेस नेता विकास चोपड़ा, पीयूष सोनी और अन्य शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया ने बताया कि आज कांग्रेस की जांच समिति एकलव्य आवासीय विद्यालय आई थी।

यहां बहुत सारी अनिमितताएं है। बच्चों को पुराने गद्दे मिल रहे हैं, बच्चों को मिलने वाली सामग्री सही नहीं मिल रही है। सरकार हमारे आदिवासी बच्चों के हक को खा रही है।

मोदी के जन्मदिन पर दिए जलाए जा रहे हैं, लेकिन हमारे आदिवासी बच्चों को सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। यहां इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन कलेक्टर के पास इतना टाइम नहीं है कि बच्चों को आकर एक बार देख लें, उनकी समस्याएं जान लें। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

जो भी दोषी हो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version