राष्ट्रवाणी: रायपुरः Heavy Rain in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है।

ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Heavy Rain in Chhattisgarh मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां अभी छत्तीसगढ़ में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में कई जिले पूरी तरह सूखे रहे और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में कम दवाब का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके बाद यह प्रणाली अगले तीन-चार दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है।

इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी की मात्रा बढ़ने और बारिश गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बता दें कि बीतें कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ी हुई है।

दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच चल रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में अब तक कुल बारिश सामान्य से 5 प्रतिशत कम है।

अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version