राष्ट्रवाणी: आईफोन स्क्रीन पर दिखने वाली हरी और नारंगी डॉट प्राइवेसी इंडिकेटर हैं, जो बताती हैं कि कोई ऐप आपके कैमरा …और पढ़ें आईफोन की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अगर आप भी एक आईफोन यूजर हैं तो आपने भी स्क्रीन के सबसे ऊपर छोटी-सी ग्रीन या ऑरेंज डॉट कभी न कभी जरूर देखी होगी। कई यूजर्स इसे नॉर्मल नोटिफिकेशन समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये डॉट्स कुछ और नहीं बल्कि प्राइवेसी इंडिकेटर हैं। जी हां, इनका काम ये बताना है कि कोई एप आपके आईफोन के कैमरा या माइक्रोफोन का यूज कर रहा है।

एप्पल का कहना है कि iOS 14 और उसके बाद के वर्जन में ये इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि किस डॉट का क्या मतलब… सबसे पहले अगर आईफोन की स्क्रीन के ऊपर आपको ग्रीन डॉट दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि कोई एप आपके कैमरा का यूज कर रहा है। अगर कैमरा और माइक्रोफोन दोनों यूज हो रहे होंगे, तब भी ग्रीन डॉट दिखाई देती है।

उदाहरण के लिए कैमरा एप, वीडियो कॉलिंग या सोशल मीडिया एप में कैमरा यूज करते टाइम ये इंडिकेटर दिखाई दे सकता है। ऑरेंज डॉट दिखाई देने का मतलब है कि आपके फोन में मौजूद कोई एप आपके माइक्रोफोन का यूज कर रहा है, जबकि कैमरा यूज नहीं हो रहा है। ऐसी डॉट आपको कॉलिंग, वॉयस रिकॉर्डिंग या किसी ऐसे फीचर के दौरान देखने को मिल सकती है जिसमें माइक्रोफोन की पड़े।

अगर आपने माइक्रोफोन या कैमरा यूज नहीं किया है और फिर भी ऐसी कोई डॉट दिखाई दे रही है, तो आपको ये जरूर देख लेना चाहिए कि कौन-सा एप इन फीचर्स की परमिशन ले रहा है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स > Privacy & Security > Camera/Microphone में जाना होगा और एप्स की परमिशन देखनी होगी। कुछ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ब्लू और रेड डॉट को भी अलग-अलग प्राइवेसी इंडिकेटर बताया जा रहा है।

हालांकि, एप्पल की ऑफिशियल जानकारी में कैमरा और माइक्रोफोन के लिए ग्रीन और ऑरेंज इंडिकेटर बताए गए हैं। जबकि लोकेशन और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए आईफोन अलग स्टेटस आइकन शो करता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version