राष्ट्रवाणी: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayana) से मेकर्स ने एक नया दिव्य पोस्टर रिलीज किया है जिसने फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ा दिया है। राम-सीता और लक्ष्मण की दिखी दिव्य झलक दीवाली 2026 पर रिलीज होगी एपिक फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते रोमांच के बीच मेकर्स ने एक बेहद मनमोहक पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे, भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। ‘रामायण’ (Ramayana) के इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बेहद शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं।

उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती है। वहीं, माता सीता के रूप में साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती हैं। दूसरी ओर, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे (Ravi Dubey) निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण एवं रक्षक भाव का सशक्त प्रतीक नजर आ रहे हैं।

यह पोस्टर बेहद खास है, क्योंकि इसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को एक ही फ्रेम में साथ देखा जा सकता है, जो इस महाकाव्य की कहानी के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण और भावुक क्षण है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा, ‘धर्म में हमेशा एक साथ’। राम-सीता और लक्ष्मण के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने रावण के किरदार में यश (Yash) का भी नया पोस्टर रिलीज किया है।

जिसमें यश के चेहरे पर रावण का दंभ स्पष्ट देखा सकता है। मेकर्स ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, ‘तीन लोकों पर शासन करने वाला , रावण’। ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हुए, नितेश तिवारी की यह फिल्म इस महाकाव्य के विराट पैमाने, भावनाओं और अमर किरदारों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव में पेश करने का प्रयास करती है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG तथा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के कोलेबोरेशन से बनी दो भागों वाली महागाथा ‘रामायण’ दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।

‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version