चंडीगढ़. हरियाणा के जींद जिले के एक युवक कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उसने एक स्थानीय निवासी को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करने से रोका, जहां वह काम करता था. पीड़ित के परिवार ने यह जानकारी दी.

जींद के बराह कलां गांव के प्रधान सुरेश कुमार गौतम ने सोमवार को बताया कि उनके गांव के युवक कपिल (26) की शनिवार को हत्या कर दी गई, जो करीब तीन साल पहले अमेरिका गया था. गांव के मुखिया ने पीड़ित परिवार के हवाले से फोन पर बताया, “कपिल को एक स्थानीय निवासी ने तब गोली मार दी जब उसने उसे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने की कोशिश की.” उन्होंने बताया कि कपिल अमेरिका में एक दुकान में सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता था.

उन्होंने बताया, “कपिल ने ड्यूटी पर रहते हुए एक व्यक्ति को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करते देखा, जहां वह काम करता था और आपत्ति जताई. बाद में कपिल और उस व्यक्ति के बीच विवाद हुआ और फिर आरोपी ने बंदूक निकालकर उसे गोली मार दी.” प्रधान ने कहा, “बाद में कपिल के परिवार को घटना की जानकारी मिली” और तब से परिवार गमगीन है. उन्होंने बताया, “कपिल के परिवार में उसके माता-पिता और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है. उसके पिता किसान हैं और उनके पास थोड़ी जमीन है.” गौतम ने केंद्र और हरियाणा सरकार से युवक के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version