दुर्ग, 5 सितंबर 2026। जिले में स्वाइन फ्लू (Influenza A/H1N1) के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक नियंत्रणात्मक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला सर्वेलेंस अधिकारी आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम सुश्री भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 सितंबर को जिले में स्वाइन फ्लू के 7 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका चिकित्सकीय उपचार जारी है।

विभाग के मुताबिक 5 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 33 धनात्मक प्रकरण सामने आए हैं। इनमें से वर्तमान में 16 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 9 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 7 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वर्तमान में सभी एक्टिव मरीजों की स्थिति सामान्य है और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में नए पॉजिटिव प्रकरण सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाती है तथा संबंधित मरीजों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version