रायपुर-दुर्ग मार्ग पर यातायात प्रभावित

राष्ट्रवाणी, 4 सितंबर 2026। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर टाटीबंद स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए आज रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करें।

पुलिस के अनुसार, टाटीबंद क्षेत्र से टोल प्लाजा होते हुए रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को यातायात जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

आमलेश्वर-मोतीपुर-परसदा मार्ग रहेगा विकल्प

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्री आमलेश्वर-मोतीपुर-परसदा मार्ग से होकर दुर्ग की ओर आवागमन कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि संभव हो तो अपनी यात्रा निर्धारित समय से कुछ पहले शुरू करें, ताकि भीड़ के कारण होने वाली देरी से बचा जा सके।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों और डायवर्सन का पालन करें। जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सहयोग करने की अपील की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version