दुर्ग, 20 अगस्त 2026। दुर्ग-भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। दोनों कारोबारियों के ठिकानों को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के यहां हुई ED की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के गांधी चौक स्थित जय आनंद परिसर, जैन गली, डॉक्टर ताम्रकार के समीप सजल जैन से जुड़े परिसर समेत कुछ अन्य ठिकानों पर ED की टीम पहुंची है। यहां जांच एजेंसी द्वारा दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई सजल जैन और विश्वास गुप्ता से जुड़े कार्यालय एवं आवासीय परिसरों पर केंद्रित है। सजल जैन का संबंध रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स से बताया जा रहा है, जबकि विश्वास गुप्ता भी इस बिल्डर समूह से जुड़े पार्टनर रहे हैं।

शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी कार्रवाई

इसके अलावा दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता से जुड़े ठिकाने पर ED की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुबह से ही जांच एजेंसी की टीम अलग-अलग परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह कार्रवाई किस मामले में और किन दस्तावेजों अथवा वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए की जा रही है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों में चल रही ED की जांच से संबंधित हो सकती है। हालांकि, इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई में सामने आए दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दुर्ग में सुबह से जारी इस कार्रवाई पर लोगों और राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version