दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस के एक आरक्षक ने कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन में बुधवार शाम आरक्षक सुरेंद्र साहू ने फांसी लगाकर जान दे दी.

पद्मनाभपुर थाने के प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि साहू पुलिस लाइन में पदस्थ था और बुधवार की शाम जब उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई थी तब साहू ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने घर लौटने पर साहू का शव फंदे से लटका हुआ देखा और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी.

लहरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानेदार ने बताया कि पुलिस ने मौके से अब तक कोई पत्र बरामद नहीं किया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरक्षक के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है और जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. लहरे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version