दुर्ग। जिले में पुलिस ने होटल, ढाबा और लॉज की आकस्मिक जांच के दौरान पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। तलाशी में उनके पास से जादू-टोने से संबंधित सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात दुर्ग के होटल न्यू इंडिया में जांच के दौरान ये युवक मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी ओडिशा के कोरापुट जिले के रहने वाले हैं। उनके मोबाइल की जांच में जादू-टोने के फोटो और वीडियो, हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का और अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिले।

जानकारी के मुताबिक, ये लोग ओडिशा से आकर स्थानीय नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही सभी से पूछताछ की और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की।

संदिग्धों की पहचान के. चंद्रशेखर, अनंत पुजारी, एम. सत्सा राव, लक्ष्मी नारायण खिलो और दैतारी माली के रूप में हुई है। इनमें से चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि एक युवक के पास से चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा जिले में इस तरह के संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version