राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट कमलेश जगदल्ला की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है।अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस प्रकरण में दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हो गई थी और उसने बच्चे को भी जन्म दिया था।अदालत ने पीड़िता को पांच लाख रुपये प्रतिकर की राशि दिए जाने की भी अनुशंसा की है। विशेष लोक अभियोजक विद्याभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के विमल खाखा (19) ने 20 जुलाई 2022 से 26 जुलाई 2022 तक नाबालिग को अपने कब्जे में रख अलग-अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने विमल खाखा के कब्जे से उसे बरामद किया था। प्रकरण में अपहरण, दुष्कर्म तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया था। अदालत के आदेश पर आरोपित को पहले जेल भेजा गया था। पुलिस द्वारा चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद प्रकरण की सुनवाई हुई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट कमलेश जगदल्ला की अदालत ने प्रकरण के सारे तथ्यों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाया। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि अभियुक्त का कृत्य दंडनीय योग्य है। दंड का प्रश्न अत्यंत ही कठिन प्रश्न होता है लेकिन दंड अधिरोपित करते समय केवल अभियुक्त की उम्र या उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि के अवलंबन होने तक ही विचार योग्य नहीं होता है, बल्कि अपराध की प्रकृति एवं अपराध के परिणामस्वरूप आहत को आई शारीरिक व मानसिक पीड़ा और आहत एवं अभियुक्त का आपसी संबंध भी विचार योग्य होता है। अभियुक्त के द्वारा 15 वर्ष नौ माह 25 दिन की पीड़िता के साथ अपराध कारित किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता का गर्भवती होकर एक शिशु को जन्म दिया जाना बताया गया है। अतः ऐसी स्थिति में अभियुक्त के दंड में नरमी दिखाए जाने से इसका समाज पर गलत संदेश जाएगा। अतः अपराध की गंभीरता एवं समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए विचारोपरान्त अभियुक्त को धारा-363, 366, 376 (2) (ढ), 376 (3) भारतीय दंड संहिता 1860 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत दंडित किया गया। अदालत ने अलग-अलग धाराओं में दोषी को अधिकतम 20 वर्ष की सजा तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। पीड़िता को शासन की योजना के तहत पांच लाख रुपये प्रतिकर की राशि दिए जाने की भी अनुशंसा अदालत ने की है।
Trending
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
