राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, राजनांदगांव। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अब जरूरी हो गई है। इसके बावजूद 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद इन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है। घरेलू गैस कनेक्शन को आधार और अन्य जरूरी दस्तावेजों से सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी लंबित है। लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद कई उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। गैस एजेंसियों के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी सिलिंडर बुकिंग प्रभावित हो सकती है। इससे त्योहार और घरेलू जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में करीब 24 गैस एजेंसियां हैं, जहां करीब साढ़े पांच लाख कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं। बता दें कि ई-केवाईसी होने के बाद ही सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आएगी। इधर, कंपनियों का कहना कि ई-केवाईसी करने के पीछे कालाबाजारी को रोकना है। खाद्य विभाग से अब तक ऐसे कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन गैस कंपनियों ने एजेंसियों को ई-केवाईसी करने कहा है। ई-केवाइसी की प्रक्रिया बायोमैट्रिक पद्धति से की जा रही है। ई-केवाइसी के दौरान जिसमें नाम से गैस कनेक्शन है उसे उपस्थित होना होगा। ई-केवाइसी के दौरान उपभोक्ताओं को गैस कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कापी जमा करनी होगी। गिनती के उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं। कुछ उपभोक्ता लंबे समय से नियमित रिफलिंग भी नहीं करा रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि कुछ उपभोक्ता कमाने-खाने के लिए दूसरे राज्य गए हुए हैं। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का देहांत हुआ चुका है। जिन उपभोक्ताओं का देहांत हो गया है उनका गैस कनेक्शन बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। कंपनी के निर्देशानुसार एजेंसियों उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। ई-केवाईसी निश्शुल्क है। कंपनियों का कहना कि ई-केवाईसी करने के पीछे कालाबाजारी को रोकना है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन बंद करने का निर्णय कंपनी ही लेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version