थाईलैंड: एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की आपात लैंडिंग बम की धमकी मिलने के बाद कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। विमान में 156 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।

थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे 12:40 बजे दिल्ली उतरना था।

लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान 11:40 बजे वापस फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अफसरों ने पूरे विमान को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version