नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सर्मिथत फैशन एवं लाइफस्टाइलह्ण मंच मित्रा, संबंधित कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ 1,654 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई ह्यउल्लंघनह्ण में फेमा के तहत मामला दर्ज किया है। वित्तीय अपराध जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ईडी ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 16(3) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। एजेंसी को ह्यविश्वसनीय जानकारीह्ण मिली थी कि मित्रा ब्रांड नाम वाली मित्रा डिजायंस प्राइवेट लिमिटेड और इसकी संबंधित कंपनियां ह्यथोक कैश एंड कैरीह्ण की आड़ में बहु-ब्रांड खुदरा कारोबार कर रही हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि यह मौजूदा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) दिशानिदेर्शों का कथित उल्लंघन है।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली मित्रा, उससे जुड़ी कंपनियों और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
