दुबई: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने इस बात की ंिचता बढ़ा दी है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश करके जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जो दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति क्षेत्र है और हर दिन बड़ी मात्रा में कच्चा तेल इसके रास्ते गुजरता है।

सप्ताहांत में ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी सेना के हमले ने इस बारे में सवाल खड़े कर दिए हैं कि उसकी सेना किस तरह से जवाब दे सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य ओमान और ईरान के बीच है, जिसके पास तेज गति से हमला करने वाली नौकाओं का बेड़ा और मिसाइलें हैं, जिनका इस्तेमाल करके वह जलडमरूमध्य को कम से कम कुछ समय के लिए बंद कर सकता है।

बंदर अब्बास में ईरान का मुख्य नौसैनिक अड्डा जलडमरूमध्य के उत्तरी तट पर है। यह अपने लंबे फारसी की खाड़ी तट से मिसाइलें भी दाग ??सकता है, जैसा कि इसके सहयोगी यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में किया।

पिछले साल प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ बैरल तेल या दुनिया की तेल खपत का लगभग 20 प्रतिशत इस जलडमरूमध्य से होकर गुज़रता है। इसमें से ज्यादातर तेल एशिया जाता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version