Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ईरान के परमाणु ठिकानों पर खतरा: अमेरिका के हमले का क्या असर, क्यों इस एक केंद्र को US ने छुआ भी नहीं? जानें
International

ईरान के परमाणु ठिकानों पर खतरा: अमेरिका के हमले का क्या असर, क्यों इस एक केंद्र को US ने छुआ भी नहीं? जानें

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईरान के परमाणु ठिकानों पर खतरा: अमेरिका के हमले का क्या असर, क्यों इस एक केंद्र को US ने छुआ भी नहीं? जानें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। इस्राइल ने पहले ही दिन से ईरान के चार परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद से बीते एक हफ्ते में अलग-अलग मौकों पर अरक से लेकर इस्फहान तक परमाणु केंद्रों पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। अब अमेरिका की तरफ से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, इस्फहान और नतांज को निशाना बनाए जाने से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल इन परमाणु केंद्रों से विकिरण (रेडिएशन) फैलने की खबरें नहीं हैं। हालांकि, यूएन की एजेंसी- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) हालात पर करीब से नजर रख रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे कड़ी चेतावनी हाल ही में रूस की तरफ से आई थी। रूस ने कहा था कि अगर ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला होता है तो इससे शेर्नोबिल (Chernobyl) जैसी परमाणु आपदा पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि 1986 में जब यूक्रेन सोवियत संघ के अंतर्गत था, तब वहां एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट हो गया था। इस घटना के बाद यूक्रेन का एक बड़ा इलाका तबाह हो गया था और कई वर्षों तक यहां रेडिएशन फैला रहा।

इन चेतावनियों के बीच इस्राइल और अमेरिका ने ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखे। नतांज, अरक और इस्फहान में परमाणु ठिकानों पर गुरुवार से लेकर रविवार तक जबरदस्त हमले हुए, लेकिन बुशहर पर किसी बड़े हमले की बात सामने नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार को इस्राइल की तरफ से बुशहर परमाणु संयंत्र को भी निशाना बनाने का एलान हुआ था, हालांकि बाद में इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने इस घोषणा को गलत बताया था।

अमेरिका-इस्राइल ने अब तक ईरान में कितना अंदर जाकर हमला किया?

इस्राइल ने अब तक खुद जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उसने नतांज, इस्फहान, अरक और फोर्डो पर हमले किए हैं। इसके अलावा उसने तेहरान में मौजूद परमाणु कार्यों से जुड़े कुछ ठिकानों को भी निशाना बनाया है। हालांकि, इन हमलों के पीछे इस्राइल का तर्क है कि वह ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए यह कर रहा है। दूसरी तरफ ईरान अब तक इस बात से इनकार करता रहा है कि वह परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला… राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर बड़ा एक्शन
Next Article लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद सवाल… केजरीवाल या सिसोदिया, काैन जाएगा राज्यसभा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.