दुबई: ईरान ने इजराइली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और उच्चस्तरीय जनरलों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ईरान के सरकारी टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी टीवी के अनुसार हमलों में जान गंवाने वालों की पहचान सेना के जनरल स्टाफ के खुफिया उप प्रमुख जनरल गुलाम रजा मेहराबी और अभियान शाखा के उप प्रमुख जनरल मेहदी रब्बानी के रूप में हुई है।

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि दोनों की मौत कहां पर हुई। इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें सेना के ‘चीफ आॅफ स्टाफ’ और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख समेत सशस्त्र बलों के कई उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौत हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version