ईरान: ईरान में इस्राइली सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इसके बाद इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने आपातकाल की घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइली सेना ने परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। इस्राइल ने इस कार्रवाई को एहतियात के तौर पर किया गया हवाई हमला बताया है।

इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को अगले आदेश तक सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया है। उसने कर्मचारियों से कहा कि वे तेल अवीव, येरुशलम और बीर्शेबा से आगे न जाएं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ईरान और इस्राइल के बीच हुए घटनाक्रमों से बहुत चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। भारत दोनों पक्षों से किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने का आग्रह करता है।

स्थिति को कम करने और अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के मौजूदा चैनलों का उपयोग किया जाना चाहिए। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और वह हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।

ईरान ने इस्राइल पर 100 दागे ड्रोन

इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक इस्राइली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इस्राइल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। आईडीएफ उन्हें मार गिराने के लिए काम कर रही है। ड्रोनों को इस्राइल तक पहुंचने में कई घंटे लगेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version