वाशिंगटन. उद्योगपति एलन मस्क ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक कर एवं व्यय कटौती विधेयक के प्रति एक बार फिर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी और उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे.

मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “सीनेट का नवीनतम मसौदा विधेयक अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा.” मस्क ने यह बात ऐसे समय में कही है जब सीनेट को लगभग 1,000 पृष्ठों वाले विधेयक पर खुली बहस के लिए मतदान कराना है.

उन्होंने कहा, “इससे पुराने उद्योगों को तो लाभ होगा, लेकिन यह उभरते उद्योगों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है.” टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बाद में एक पोस्ट में लिखा कि यह विधेयक “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” होगी.
मस्क ने ट्रंप पर नए सिरे से हमला बोला है. हाल में मस्क ने ट्रंप प्रशासन का सरकारी दक्षता विभाग छोड़ते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version