राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। एम्स रायपुर में गुरुवार को बोन एंड जॉइंट वीक के अवसर पर इप्का लेबोरेटरी लिमिटेड द्वारा एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत एम्स ऑर्थोपेडिक विभाग के सभी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉक्टर, पीजी डॉक्टर और अन्य लगभग 50 लोगों ने एम्स कैंपस में साइकिल चलाकर लोगों को “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ मानव” और “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक चंद अग्रवाल ने बताया कि उम्र के साथ कमजोर होने वाली हड्डियों की समस्या को काफी हद तक रोजाना व्यायाम और साइक्लिंग के माध्यम से कम किया जा सकता है। वहीं इप्का लैब लिमिटेड के एरिया मैनेजर मनोज शुक्ला ने बताया कि उनकी कंपनी जनहित में इस प्रकार का आयोजन लोगों में व्यायाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष करती है। मनोज शुक्ला ने कहा कि यदि हर व्यक्ति रोज पैदल चले, साइकिल चलाए और नियमित व्यायाम करे, तो उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में होने वाले क्षरण और घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। साइक्लोथॉन के आयोजन में इप्का लैब लिमिटेड के एरिया मैनेजर मनोज शुक्ला, रीजनल मैनेजर परमानंद तिवारी, सेल्स मैनेजर तुषार मिश्रा तथा ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक चंद अग्रवाल उपस्थित थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version