राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान राज्य के एक समूह के कार्यालय से घोटाले से अर्जित अवैध रकम को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। यहां मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि घोटाले से अर्जित राशि को किन-किन माध्यमों से निवेश किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे। जब्त दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सीएसएमसीएल में हुए ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में जांच एजेंसी पहले से ही वित्तीय लेन-देन, भुगतान प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

