दुबई: अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम हाल में आए भूकंप से हुई तबाही से जूझ रहे देश में खुशी लाने के लिए एशिया कप जीतना चाहती है। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नर्गल जिले में 31 अगस्त को आए भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

नायब ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में भूकंप से जो हालात बने। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उसे याद करके काफी दुख होता है। यह बहुत मुश्किल दौर है। वहां सुविधाओं का अभाव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर भी, अगर हम यह टूर्नामेंट जीत गए तो यह हमारे लिए, हमारे लोगों के लिए बहुत खुशी का मौका होगा। हम उन्हें कुछ खुशी दे सकते हैं।‘‘

अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में काफी क्रिकेट खेली है और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत है। नायब ने कहा, ‘‘यहां काफी गर्मी है लेकिन हमने यहां काफी क्रिकेट खेली है और हम इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए हमें किसी तरह की परेशानी नहीं है। यूएई हमारे लिए दूसरे घर जैसा है। ’’ इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार होने का दावा नहीं कर सकती, क्योंकि यह सबसे छोटा प्रारूप अप्रत्याशित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं होती। यह दिन और आप कैसे खेलते हैं, इस पर निर्भर करता है। अगर दिन आपके पक्ष में है, तो आप किसी भी टीम को हरा सकते हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version