खेल के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों का रवैया अब केवल ‘भाग लेने’ का नहीं, बल्कि ‘जीत छीनने’ का है। एशियाई खेल 2026 के बैडमिंटन पुरुष टीम इवेंट में भारत ने मेजबान जापान को 3-0 से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ मेडल पक्का कर लिया है, बल्कि आज सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ सीधी भिड़ंत के लिए तैयार है।
जापान के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भारत के लक्ष्य सेन ने हारा हुआ बाजी पलट दी। निर्णायक गेम में 14-19 से पिछड़ने के बावजूद लक्ष्य ने जिस आक्रामक अंदाज में वापसी की, उसने जापानी खेमे को हिलाकर रख दिया। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने कोर्ट पर ऐसा गदर मचाया कि विरोधी पस्त हो गए। अब सेमीफाइनल में भारत के सामने चीन की दीवार है, जिसे गिराने के लिए भारतीय जांबाज पूरी तरह मुस्तैद हैं।
चीन की टीम को अब यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि यह पुराना भारत नहीं है। भारतीय शटलरों की आक्रामक सर्विस और घातक स्मैश के आगे दुनिया की किसी भी टीम का टिकना नामुमकिन साबित हो रहा है।
भारत का यह दमदार प्रदर्शन साफ संकेत दे रहा है कि इस बार बैडमिंटन का गोल्ड भारत ही लाएगा। चीन को अपनी धरती के आसपास भी हार का स्वाद चखने के लिए तैयार रहना चाहिए!
ये खबर भी पढ़ें—:
