बेंगलुरु. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना की प्रशिक्षण कमान के प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. रक्षा जनसंपर्क कार्यालय ने यहां ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल सिंह ने मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में औपचारिक सलामी गारद का निरीक्षण किया और वहां युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

एयर मार्शल सिंह ने जून 1987 में कमीशन प्राप्त किया था और उन्हें करीब 4,500 घंटों से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है. उन्होंने लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन, एक प्रमुख युद्धक ठिकाने की कमान संभाली है और जम्मू-कश्मीर में एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं. उन्होंने सहायक वायुसेनाध्यक्ष ऑपरेशन (आक्रमण), सहायक वायुसेनाध्यक्ष ऑपरेशन (रणनीति) और सीनियर एयर स्टाफ आफिसर, पूर्वी वायु कमान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. एयर मार्शल सिंह इससे पहले वायु सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर तैनात थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version