नयी दिल्ली: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की दुनियाभर में टिकट खिड़की पर कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये को पार कर गया है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। मिलाप जवेरी द्वारा निर्देशित यह ‘रोमांटिक ड्रामा’ फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

राणे ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिस पर फिल्म की कमाई अंकित थी। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दुनियाभर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर कुल 101.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिनमें से 86.1 करोड़ रुपये की कमाई भारत में हुई जबकि विदेशों में 15 करोड़ रुपये की आय हुई।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ह्लमिला पूरी दुनिया का प्यार, दीवानों ने किए सौ करोड़ पार।’’ फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ ही फिल्म ‘थम्मा’ भी रिलीज हुई थी जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version