राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद छत्तीसगढ़ का सियासी माहौल गरमाया हुआ है. रायपुर के खम्हारडीह पुलिस स्टेशन के बाहर बीती रात से पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की मांग की जा रही है. वहीं भाजपा नेताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसी अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना देने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था. प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके विरोध में अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की. इसके बाद थाने के बाहर ही टेंट बनाकर कांग्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई है. धरने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाओं बना रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जबरन कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा. दीपक बैज ने भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस मुख्यालय पर हमला करार दिया. वहीं पुलिस की कार्रवाई को एकपक्षिय बताते हुए मामले में जांच की बात कही. साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की.
Trending
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू
- दिवाली से पहले शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, जारी सूची में 90 से अधिक कर्मचारियों का नाम शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर ने 57 साल पहले गाया था बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गाना, पति-पत्नी के रिश्ते पर है बिल्कुल फिट – राष्ट्रवाणी
- DA Hike: महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, कितनी बढ़कर आएगी सैलरी? देखें पूरा कैलकुलेशन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित….. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: दीपावली से पहले बिलासपुर में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 3 प्रसिद्ध दुकानों से मावा, कुंदा और काजू कतली के सैंपल सील – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में चावल के दाम आसमान: जीरा राइस 90 से 120, काली मूंछ 65 से 85, श्रीराम 62 से 100, अब्बा हुजूर 70 से 110 किलो पहुंचा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा, अब तक बसों में नहीं लगाई नई रेट लिस्ट, यात्री परेशान, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

