राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें आईफोन 17 और आईफोन 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। आईफोन 17 और आईफोन 15 पर बंपर छूट, जानें सभी ऑफर्स बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू। आईफोन 17 मिलेगा ₹79,999 में, आईफोन 15 ₹63,999 में।

बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिव सेल Big Billion Days सेल 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होनी है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल शुरू होने से पहले स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान हो चुका है। इस सेल के दौरान एपल के आईफोन 17 और आईफोन 15 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान आईफोन 15 पर मिलने वाले ऑफर से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।

एपल के इस मॉडल पर डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट और ईएमआई ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट की अपकमिंग सेल के दौरान आईफोन 17 और आईफोन 15 किस कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी सामने आ गई है। एपल का 256GB स्टोरेज वाले आईफोन 17 को सेल के दौरान 79,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

फिलहाल यह फोन अभी 99,900 रुपये में लिस्ट है। इस फोन पर 2,500 क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑफर और 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड पर आईफोन 17 को 77,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसके साथ ही कंपनी 6 और 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट क्लैम किया जा सकता है। यह आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।

आईफोन 15 की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 63,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह मॉडल फिलहाल 74,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बॉयर्स पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर 54,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं।

आईफोन 15 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, यल्लो और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। आईफोन 17 और आईफोन 15 के अलावा मोटोरोला ने भी अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट रिवील कर दिए हैं। फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिव सेल के दौरान गूगल Pixel 11 को 69,999 रुपये शुरुआती इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।

यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। प्लस मैंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले लाइव हो जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version