राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल 2026 में Motorola अपने स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Motorola Edge और G-सीरीज पर मिलेंगे आकर्षक डिस्काउंट।

Edge 70 Fusion, Edge 70 प्रो, Moto G37 Power पर छूट। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर 9 अक्टूबर से Big Billion Days सेल 2026 शुरू होने वाली है।

इस सेल से ठीक पहले मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर का एलान किया है। इस फेस्टिवल सेल में Motorola Edge और G-सीरीज लाइनअप में डिस्काउंट मिलेंगे। इनमें Motorola Edge 70 Fusion, Motorola Edge 70 प्रो, Motorola Edge 70 प्रो+, Motorola Signature और Moto G37 Power जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली Big Billion Days सेल 2026 में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Motorola Edge 70 Fusion को सेल के दौरान 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इस फोन के बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की है।

इसके साथ ही का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये और तीसरा वेरिएंट 12GB + 512GB को सेल के दौरान 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 70 प्रो स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ सेल में 36,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फिलहाल इस वेरिएंट को अभी 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Moto G37 Power की बात करें तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल के दौरान इस फोन के 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 17,249 रुपये है।

सेल के दौरान मोटोरोला के अन्य वेरिएंट्स 4GB + 128GB और 8GB + 128GB को 18,999 रुपये और 24,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Motorola के प्रीमियम Motorola Signature स्मार्टफोन के 12जीबी रैम और 256जीबी वेरिएंट को 57,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी फिलहाल कीमत 59,999 रुपये है।

इस फोन के 16GB + 512GB को 62,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान Moto G06 Power और Motorola Edge 70 मैक्स स्मार्टफोन को डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। Moto G06 Power के बेस वेरिएंट को 13,999 में खरीद सकते हैं, जो अभी 15,249 रुपेय में लिस्ट है।

Motorola Edge 70 मैक्स की बात करें तो इसका 8जीबी और 256 जीबी वेरिएंट अभी 54,999 रुपये में बिक रहा है, जिसे सेल के दौरान 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 12GB + 256GB मॉडल को 56,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी और फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version