The post गाजा में इजराइली सेना के हमले में 22 फलस्तीनी मारे गये appeared first on Navabharat News.

काहिरा. दक्षिणी गाजा में सोमवार को इजराइली सेना के हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी एवं 20 अन्य घायल हो गये. हताहत लोगों में से कई आवश्यक खाद्य सहायता लेने का प्रयास कर रहे थे. चश्मदीदों, अस्पतालों एवं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल ने बताया कि उसके यहां 11 लोगों के शव लाये गये जिन्हें दक्षिणी गाजा में इजराइली और अमेरिका सर्मिथत गाजा मानवीय कोष (जीएचएफ) से जुड़े सहायता स्थल से लौटते समय गोली मार दी गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र सहायता गोदाम पर हमले में दस अन्य लोग मारे गए. दक्षिणी गाजा में यह हमला खान यूनिस शहर में जीएचएफ स्थल से लगभग तीन किलोमीटर (1.8 मील) दूर हुआ.

यूसुफ महमूद मोखाइमर दर्जनों अन्य लोगों के साथ चल रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि वाहनों और टैंकों में सवार सैनिक तेजी से उनकी ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले तो सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, फिर भीड़ पर गोलियां चलाईं. उसने कहा, ” उन्होंने हम पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं.” नासेर अस्पताल ने बताया कि दक्षिणी शहर रफाह में जीएचएफ हब के पास एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.

इजराइली सेना ने कहा कि वह हमलों के बारे में जानकारी की समीक्षा कर रही है. अतीत में, इजराइल सेना कह चुकी है कि वह उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाती है जो संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं या सैनिकों के बहुत करीब आते हैं, जिसमें सहायता एकत्र करना भी शामिल है.

The post गाजा में इजराइली सेना के हमले में 22 फलस्तीनी मारे गये appeared first on Navabharat News.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version