दीर अल-बलाह: गाजा में रातभर हुए इजराइली हमलों में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम को अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध-विराम के लिए एक नयी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पर ‘‘शक्तिशाली हमले’’ करने का आदेश दिया और हमास पर नाजुक युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। हमले के जवाब में हमास ने कहा कि वह एक अन्य बंधक का शव सौंपने में देरी करेगा।

गाजा पट्टी के मध्य शहर दीर ??अल-बलाह स्थित अक्सा अस्पताल ने बताया कि दो इजराइली हवाई हमलों के बाद रात भर में कम से कम 10 शव अस्पताल लाए गए, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। दक्षिणी गाजा में खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल ने बताया कि इलाके में पांच इजराइली हमलों के बाद उसे 20 शव मिले, जिनमें 13 बच्चे और दो महिलाएं थीं।

मध्य गाजा में अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि उसे 30 शव मिले हैं जिनमें से 14 बच्चों के हैं। नेतन्याहू ने हमले शुरू करने का आदेश तब दिया जब एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी गाजा में उसकी सेना पर गोलीबारी की गई तथा हमास ने सोमवार को शव के अवशेष सौंपे, जिसके बारे में इजराइल ने कहा कि हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के अवशेष, लगभग दो साल पहले इजराइली सैनिकों द्वारा गाजा में बरामद किए गए एक बंधक के शव के हैं। अमेरिका ने शुरूआत में फिर से ंिहसा शुरू होने को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘‘झड़पें’’ जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version