दीर अल-बलाह. गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बृहस्पतिवार तड़के इजराइली हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों के साथ फलीस्तीनी क्षेत्र में लगभग 12 घंटे की अवधि में हुए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या ब­ढ़कर 33 हो गई है. ये हमले 10 अक्टूबर के बाद से सबसे घातक हमले हैं, जब अमेरिका की मध्यस्थता में युद्ध विराम लागू हुआ था.

यह नया तनाव तब ब­ढ़ा जब इजराइल ने बुधवार को कहा कि खान यूनिस में उसके सैनिकों पर गोलीबारी हुई. इजराइल ने कहा कि कोई सैनिक नहीं मारा गया और उसने जवाबी हमले किए. खान यूनिस स्थित नसीर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित लोगों के तंबुओं को निशाना बनाकर किए गए चार इजराइली हवाई हमलों के बाद उन्हें पांच महिलाओं और पांच बच्चों सहित 17 लोगों के शव मिले हैं.

अल-शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार गाजा शहर में एक इमारत पर हुए दो हवाई हमलों में सात बच्चों और तीन महिलाओं सहित 16 लोग मारे गए. हमास ने इजराइली हमलों की निंदा करते हुए इसे चौंकाने वाला नरसंहार बताया है. एक बयान में समूह ने इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी करने से इनकार किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version