पणजी: गोवा में इस बार का गणेश उत्सव बारिश से प्रभावित हो सकता है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार से शुक्रवार तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने गोवा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य भर में लोगों द्वारा अपने अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित करने के साथ बुधवार को यह उत्सव शुरू हो गया।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘26 से 29 अगस्त तक उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे के वेग की हवा चलने की संभावना है।’’ विभाग ने मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार, इस मानसून में गोवा में 2,472.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 1.3 प्रतिशत कम है। गोवा की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हिन्दुओं की है और गणेश चतुर्थी राज्य में सबसे व्यापक पैमाने पर धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version