राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। जगदलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत बड़ी संख्या में सनातन समाज से जुड़े लोगों ने नगर में रैली निकालकर कलेक्टर परिसर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिले के सवा लाख लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देते हुए देशभर में गौ हत्या पर प्रभावी रोक लगाना है. जिला प्रभारी दीपक पनपालिया ने बताया कि यह देशव्यापी शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक अभियान है, जो एक साथ देश के सैकड़ों जिलों में चलाया जा रहा है. बस्तर जिले से भी एक लाख पच्चीस हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में जुटाए गए हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने देशभर में गौ हत्या पर समान और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की. उन्होंने बताया कि अभियान का अगला चरण अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा. महापौर संजय पांडे ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है. उन्होंने बताया कि जगदलपुर में रैली, मंत्रोच्चार और जनजागरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा गया. उनका कहना था कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने यह ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से शासन तक पहुंचाया गया है. वही शारदा पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की.
Trending
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी
- रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार धड़ाम, 780 अरब डॉलर पर पहुंचा; आरबीआई ने जारी किया डेटा – राष्ट्रवाणी
