शिमला. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से गायों को ‘राष्ट्र माता’ और राज्यों से उन्हें ‘राज्य माता’ घोषित करने की मांग की. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रवक्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वामी ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए देशव्यापी ‘गौ ध्वज’ अभियान शुरू किया है.

उन्होंने कहा, ”अभियान में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आह्वान किया जा रहा है कि वे गाय को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्र माता’ और राज्य स्तर पर ‘राज्य माता’ का मानद दर्जा दें.” अविमुक्तेश्वरानंद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज के अनुसार, ”उन्होंने कहा कि गाय को पशु की श्रेणी से हटाकर उसे पूजनीय माता का दर्जा देने की भी मांग है.” उन्होंने कहा कि शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में भी गौ ध्वज स्थापित किया गया है. योगीराज ने कहा कि भारत में अब भी कई ऐसे राज्य हैं जहां गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं है.

योगीराज के अनुसार स्वामी ने कहा, ”यदि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित कर दे और सख्त कानून बना दे, तो इससे गौहत्या पर प्रभावी रोक लग सकेगी.” स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ संरक्षण और कल्याण के लिए वोट जुटाने की खातिर ‘गौ मतदाता अभियान’ भी शुरू किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version