मुंबई. अपने अस्वस्थ पिता धर्मेंद्र और परिवार को लेकर मीडिया की लगातार निगरानी से व्यथित अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर खड़े मीडियार्किमयों पर नाराजगी जताई. इससे पहले देओल परिवार धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कई बार परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील कर चुका है. इस दौरान अस्पताल का एक लीक हुआ वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र के परिजन कथित तौर पर उनके बिस्तर के पास रोते देखे जा सकते हैं.

धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और उन्हें घर ले जाया गया. इससे एक दिन पहले मंगलवार को कई मीडिया संस्थानों ने प्रसिद्ध अभिनेता के निधन की झूठी खबर जारी कर दी थी. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, सनी देओल को उनके जुहू स्थित घर से बाहर निकलते और वहां बाहर खड़े मीडियार्किमयों पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है.

देओल (68) वहां खड़े मीडियार्किमयों से कह रहे हैं, ”आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं. शर्म नहीं आती.” धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल सुबह छुट्टी दे दी गयी.
अभिनेता का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि परिवार ने धर्मेंद्र का घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है.

धर्मेंद्र के परिवार ने एक बयान जारी कर मीडिया और लोगों से उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों से बचने तथा परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की थी. मंगलवार को धर्मेंद्र के निधन की गलत खबर जारी होने के बाद जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाने लगीं, परिवार ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन पर इलाज का असर हो रहा है.
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मंगलवार को मीडिया के कुछ वर्गों में आई उनकी मृत्यु की गलत खबरों की आलोचना की. पिछले दो दिन से अस्पताल और सनी देओल के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version